फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- जसराना में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने क्षेत्राधिकारी जसराना के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर बात रखी‌‌‌। ज्ञापन देते हुए बताया कि मिजाजी लाल पुत्र मोतीलाल निवासी महाराजपुर थाना एका अपने घर में सो रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के नागेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर जसराना पर बुधवार को प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे फिर ज्ञापन दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...