बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने एक बार फिर काली नदी की सफाई और उसे प्रदूषण मुक्त कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वे पिछले सात वर्षों से लगातार काली नदी की दुर्दशा को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ काली नदी पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मुख्यमंत्री से तत्काल नदी की सफाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि काली नदी में बढ़ता प्रदूषण किसानों, पशुपालकों और आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति सभी किसान संगठनों से वार्ता कर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। जिससे काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराया जा सके। इस मौके पर बंटी सिंह लोधी, यशपाल सिंह,...