मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने मासिक पंचायत/लोक सभागार की बैठक के उपरांत अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि पानुवाला मंडैय्या गांव के राशन डीलर पर धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई होने के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही किसानों ने क्षेत्र में रात्रि के समय अवैध खनन का गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया कि रात में खनन से जुड़े ट्रैक्टर बेखौफ होकर सड़कों पर चल रहे हैं। इससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। किसानों ने रात्रिकालीन खनन एवं ट्रैक्टरों की आवाजाही पर तत्काल प्रतिबंध लगा...