कन्नौज, दिसम्बर 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने आज कृषि विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जनपद के किसानों की प्रमुख समस्याओं का समाधान करने और भविष्य में कम परेशानी होने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह बैठक किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित की गई, जिसमें यूनियन ने किसानों के हित में चार प्रमुख बिंदु उठाए। पहला सुझाव खाद समितियों को लेकर था। अमन यादव ने कहा कि सभी खाद समितियों पर किसी भी राजनीतिक या गैर-राजनीतिक संगठन के बोर्ड, झंडे या प्लेट नहीं लगाए जाने चाहिए। खाद समिति किसानों की संस्था है और इसे किसी दल या संगठन से जोडक़र भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, ताकि सभी किसानों को निष्पक्ष लाभ मिल सके। दूसरे बिंदु पर सर्दी के मौसम में बिजली आपूर्ति की मांग की गई। किसानों ने कहा कि ठंड में दिन के समय बि...