मुजफ्फर नगर, अप्रैल 21 -- रोहाना टोल प्लाजा को जबरन फ्री कराने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा के प्रबंधक की तहरीर पर भाकियू भानू के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टोल फ्री होने से 70 हजार रुपए के राजस्व की हानि हुई है। रविवार को भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष मामेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहंुचे थे। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल को फ्री को करा दिया। आरोप था कि रोहाना टोल कर्मी जबरन आसपास के किसानों से टोल वसूल रहे है। रोहाना टोल पर हंगामा व प्रदर्शन होने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजू कुमार साव शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहंुचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर एक घंटे के अंतराल में टोल को चालू कराया था। आईपीएस राजेश घुनावत ने बताया कि टोल के मैनेजर रविन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.