पीलीभीत, अप्रैल 1 -- भारतीय किसान यूनियन भानू ने जिला प्रशासन के एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिन का आंदोलन प्रदर्शन मंडी परिषद में किया। प्रदेश संगठन मंत्री रमेश चंद्र दादा की अध्यक्षता में संपन्न हुई पंचायत में पांच सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र संबोधित जिलाधिकारी को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को दिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि पीलीभीत प्रशासन किसानों की समस्याओं को समाधान करने में नाकाम है। पूर्व में दिए हुए ज्ञापनों पर कोई भी समाधान न होने के कारण संगठन में रोष प्राप्त है। अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो किसी भी समय जिला मुख्यालय पर संगठन आंदोलन प्रदर्शन करने को मजबूर होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। आंदोलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ किसान नेता चिंटु ठाकुर ने कहा कि बीसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.