सहारनपुर, फरवरी 16 -- भारतीय किसान यूनियन भानु की समीक्षा बैठक में आए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि व पश्चिमी उप्र अध्यक्ष राजीव आधाना का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कई संगठनों से जुड़े किसानों ने भानु गुट का दामन थामा और वक्ताओं ने किसान हित की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया। ग्राम मल्हीपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौ राजू माजरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कई संगठनों से आए किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानु की सदस्यता ली। आयोजक आबाद चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष मनसुख खान, अजीम ब्लॉक अध्यक्ष बलिया खेड़ी शहाबुद्दीन अंसारी, मंसूर खान तहसील अध्यक्ष सहारनपुर जुबेर खान, वादिल प्रधान सावेज खान, ग्राम अध्यक्ष डॉ अब्दुल रहमान चौधरी, प्रशांत कुमार त्यागी, असलम खान, युवा जिलाध्यक्ष भीष्म ...