उन्नाव, दिसम्बर 1 -- पुरवा। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिपुरारपुर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन बैसवारा के पदाधिकारियों ने बैठक की। जिसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शुक्ला ने किसानों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के उपाय बताए। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए पदों की नियुक्ति भी की। जिसमें प्रभा शंकर शुक्ला को मंडल महासचिव, उमेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष व भूपेंद्र कुमार को ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...