अमरोहा, फरवरी 9 -- हसनपुर। भाकियू बीआर आंबेडकर पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर के रहरा अड्डे पर प्रदर्शन के बाद घूसखोर पंडत फिल्म के डायरेक्टर का पुतला फूंककर विरोध जताया। केंद्र सरकार से फिल्म को रिलीज न करने की मांग की। चेताया कि जगह-जगह किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद भी फिल्म रिलीज हुई तो आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी ने कहा कि घूसखोर पंडत फिल्म में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी सिनेमा हाल में फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमा मालिकों के घर के बाहर यूनियन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस फिल्म द्वारा किसी भी धर्म या...