बिजनौर, दिसम्बर 18 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन प्रधान की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार के साथ-साथ किसान एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। गुरुवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन प्रधान की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासन की लापरवाही और किसानों की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान अनैतिक रूप से संचालित तथा अनैतिक कार्य में संलिप्त राजन व अन्य होटलों पर प्रतिबंध, तहसील कर्मचारी द्वारा शिकायत करने पर फोन नहीं उठाना, दिन और रात के अंधेरे में ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट बिना कमर्शियल वाहनों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग एठाई। जिलाधिकारी के नाम संबधित ज्ञापन दिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रोहितास सिंह व संचालन जिला व्यापार अध्यक्ष र...