अमरोहा, मई 4 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत की पगड़ी गिरने के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ की गई अभद्रता सहन नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं घटना के विरोध में जुटे संगठन पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया। शनिवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर जमा हुए। यहां घटना के विरोध में नारेबाजी की व मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया। इस दौरान राहुल कृष्ण यादव, गुरमीत सिंह, आलोक कुमार, सुभाष चीमा, सोवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बॉबी चाहल, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.