जौनपुर, जनवरी 22 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने आपस में विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ा कि सभागार के बाहर निकलते ही परिसर संग्राम बन गया। कुछ महिलाओं ने पुरुष पदाधिकारियों पर चप्पल से हमला कर दिया। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। वीडियो में महिलाएं यूनियन के प्रदेश सचिव व एक अन्य को चप्पल से पीटतीं नजर आ रही हैं। प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस मनाया जाता है। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी की मौजूदगी में किसानों की समस्याएं सुनी जाती हैं। बुधवार को आयोजित किसान दिवस में दो दर्जन से अधिक किसान कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उसमें भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.