सहारनपुर, मई 24 -- रामपुर मनिहारान किसानों के ट्यूबवेल को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति में कटौती की समस्या को लेकर भाकियू पथिक के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एक शिफ्ट में लगातार 10 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के आदेश दिए। जिस पर भाकियू पथिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने प्रेसनोट जारी करके कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों की ट्यूबवेल की विद्युत आपूर्ति में कटौती की गई थी। साथ ही विद्युत आपूर्ति को दो शिफ्टों में कर दिया था। जिससे किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भाकियू पथिक ने किसानों की समस्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.