काशीपुर, दिसम्बर 6 -- जसपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए हंगामा काटा। उन्होंने विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर भी उखड़वा दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर न लगने देने की चेतावनी भी दी है। शनिवार को ऊर्जा निगम की तरफ से गांव बढ़ियोंवाला में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। इस बीच भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम द्वारा गांव बढ़िंयोंवाला में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। साथ ही मीटर न लगाने को लेकर पुलिस की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया साथ ही लगाए गए सभी स्मार्ट मीटरों को उखड़वा कर पुराने मीटर लगवाए। इस दौरान परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, आशीष चौबे, सुखदीप सिंह सहोता, हरविंदर सिंह, बलजीत सिंह रह...