मैनपुरी, फरवरी 8 -- भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष नारायण पांडेय के नेतृत्व में ग्राम करीमगंज में चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल युवा शिवम पंडित मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन की पहली प्राथमिकता गरीब व किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान को हमेशा तैयार हैं। 17 फरवरी को लखनऊ में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में जिलाध्यक्ष ने खाद व बीज की उपलब्धता को लेकर किसानों की चुनौतियों का जिक्र किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुमित पांडेय, महासचिव अजीत पांडेय, ऋषि पांडेय, राधा, कृष्णा दुबे, हरिश्चंद्र पांडेय, ताराचंद्र पांडेय, जयचंद्र पांडेय, सोनू, विनोद, कन्हैया, हाकिम सिंह, रविंद्र कठेरिया, सुमित, चिंगा कश्यप मौजूद...