बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन (कर्मठ) कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (कर्मठ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांति प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार खुशबू सिंह को देते हुए बताया कि रेलमार्ग को नरौरा-अनूपशहर- जहांगीराबाद होते हुए बुलंदशहर से दिल्ली तक रेल सुविधा दी जाए, अनूपशहर, डिबाई तहसील को मिलाकर अनूपशहर को जिला बनया जाये, पालिका द्वारा लगाए गए ग्रह कर कम करने, शहरों में स्मार्टमीटर ना लगाए जाए, भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने, खुशहालगढ़ रोड पर बने मकानों के बाहर निकाली गई रैंप द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने की मांग की आदि मांग की। नायब तहसीलदा...