मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- कुंदरकी के गांव इंधनपुर नगला में शनिवार को भाकियू की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) ओमवीर सिंह सिसोदिया पहुंचे। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा तथा किसानों की मूल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान किसानों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। बैठक में भाकियू भानू के जिला अध्यक्ष दानिश पाशा ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों और मज़दूरों की आवाज़ मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र द्वारा जर्जर लाइनों को बदला जाना चाहिए। इनकी खराब स्थिति के कारण आए दिन किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, साथ ही किसानों को मिलने वाले बीज और खाद के दाम कम करने , बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.