पीलीभीत, जनवरी 28 -- पूरनपुर। मंडी में धान की तौल न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेट पर आरएमओ का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्त्व में मंडी समिति गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने धान खरीद में मनमानी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बरेली आरएमओ का पुतला फूंका। मंजीत सिंह ने कहा कि मंडी में किसानों की धान भरी ट्रालियां 20 से 25 दिनों से खड़ी हैं। 31 जनवरी तक धान खरीद करने के आदेश हैं। किसानों का धान न खरीद कर माफिया और राइस मिलर्स का धान खरीदा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...