बदायूं, सितम्बर 17 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के शिष्ट मंडल द्धारा कछला क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर वहां का जायजा लिया गया। भाकियू पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ित से उनका हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा कि पलिया, चौसिंगा, खजुरारा, सरौता आदि गांव में सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई। लेकिन जिला प्रशासन ने किसानों की आज तक सुध नहीं ली है। कहा कि बाढ़ के चलते किसानों की बाजरा, उड़द, धान आदि फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई। लेकिन बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दी गई। इस मौके पर अजय पाल सिंह, जोगिंदर सिंह, अर्जुन सिंह, पप्पू सैफी, सुरेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.