पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। फसलों की एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने समेत कई मांगों को लेकर तीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्यवाही की मांग की है। भाकियू के राष्ट्रीय आवाहन पर ट्रैक्टर मार्च एवं तिरंगा यात्रा मंडी समिति से जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय तक निकाली गई। जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को सबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर को सौंपा गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुलूस बनाकर नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर, कार बाइक से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। कार्यक्रम में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पंचायत में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद...