बिजनौर, जनवरी 9 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नांगल खादर क्षेत्र में किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाने सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को भाकियू टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाने, वन विभाग द्वारा नष्ट की गई गन्ने की फसल का मुआवजा दिए जाने, राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि किसानों को उपलब्ध कराई जाने, वन विभाग और किसानों की भूमि को रंग से चिह्नित किए जाने आदि मांगों को उठाया। किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.