अमरोहा, अगस्त 14 -- भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कलक्ट्रेट से गांधी मूर्ति तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। किसान एकजुटता का संदेश दिया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने यात्रा में भाग लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह जिलेभर से संगठन से जुड़े भाकियू कार्यकर्ता व किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लहराते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में किसान सभा आयोजित हुई। भाकियू पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। डीएम- एसपी को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की जिद पर अड़े रहे। बार-बार माइक से चेतावनी दी कि डीएम-एसपी नहीं आए तो किसान व भाकियू कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक की ओर रुख करेंगे। एडीएम वित्त एवं रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.