कौशाम्बी, मार्च 12 -- भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद क्षेत्र की समस्याओं का तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों ने बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। तहसील के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्याओं का समाधान करने में आनकानी करते हैं। उन्होंने मांग किया कि नगर पंचायत चायल के विभिन्न वार्डों में आशा बहुओं की नियुक्ति नहीं हो पा रही है जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने में दिक्कतों का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.