अयोध्या, जनवरी 10 -- बीकापुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा समस्याओं का समाधान न होने पर शनिवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करके पंचायत लगाई गई तथा आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। शाम को किसान पंचायत में उप जिलाधिकारी श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रामखेलावन, घनश्याम शुक्ला, अधिशासी अधिकारी अंजू यादव, पुलिस क्षेत्राधिकार पीयूष ने पहुंचकर समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया और धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मंसाराम वर्मा द्वारा एक दिन पहले शुक्रवार से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू किया गया था। आमरण अनशन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन द्वारा शनिवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने परिसर में किसान महापंचायत आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.