बाराबंकी, फरवरी 23 -- असंद्रा। कोतवाली परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सोमवार को ज़बर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर राममदन रावत के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी का घेराव किया। उन्होंने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में थाना परिसर में ही ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान यूनियन के नेताओं ने लंबित मामलों और क्षेत्र की अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाकियू ने विशेष रूप से जरौली निवासी संतोष तिवारी पुत्र चंद्रप्रकाश तिवारी पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। कहा इस मामले मेंं पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अतिरिक्त, भाकियू ने क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा मिट्टी के अवैध खनन और प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान पर चिंता जताई। यूनियन ने यह भी कहा कि सड़क किनारे...