महाराजगंज, जनवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामआशीष की अगुवाई में सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम संतोष कुमार शर्मा को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों को स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में स्मार्ट मीटर पर रोक लगाया जाय। आने वाले भविष्य में स्मार्ट मीटर उपभोक्ता किसानों पर भारी पड़ेगा। बिजली बिल भुगतान कराने में किसानों से प्राइवेट कर्मियों द्वारा धनादोहन किया रहा है। जिले की कई सड़कें जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। हर साल बारिश के समय जर्जर सड़क को मरम्मत किया रहा है। मरम्मत सड़क कुछ महीने के बाद फिर टूट जा रहा है। इस अवसर पर मुराली प्रसाद, बेचू प्रसाद, पृथ्वीराज, जगदीश, वकी...