कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- भारतीय किसान यूनियन संगठन की बैठक मंगलवार अपरान्त तीन बजे किशनपुर अंबारी गांव स्थित मेला मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बीके सिंह ने किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में किसानों ने बिजली, राजस्व, आवागमन व स्थानीय प्रशासन से जुड़ी परेशानियों को पदाधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा। इस पर पदाधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण सम्बंधित अधिकारियों से कराने पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान संगठन ने दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई। मोहम्मद आसिफ को अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तथा सद्दाम हुसैन को अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कौशांबी जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों ...