बागपत, अप्रैल 22 -- बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को छ: सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। संगठन के दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि जिला फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन के तीन कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दीं गई हैं। इस संदर्भ में पीडित परिजनों को 50 लाख रुपए, सभी गवाहों की सुरक्षा, शस्त्र लाईसेंस, सरकारी नौकरी, परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा व आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई आदि की मांग की गई हैं। डीएम अस्मिता लाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान विनोद चौधरी, देशवीर सिंह, राजेंद्र प्रधान, इंद्रपाल सिंह, बृजपाल सिंह, कालूराम, दीपक शर्मा व राजेंद्र त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.