कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को डायट मैदान में समस्याओं को लेकर बैठक किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहं पर एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ा पिपरहटा में करीब 150 बीघा उपजाऊ भूमि सिंचाई के अभाव में वर्षों से परती पड़ी है। सिंचाई विभाग ने दो वर्ष पूर्व सरकारी नलकूप स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित कर ली थी और गांव के किसान ओमकार नाथ द्वारा अपनी भूमिधरी जमीन विभाग को शपथपत्र देकर दान भी कर दी गई, फिर भी आज तक नलकूप बोरिंग शुरू नहीं की गई। इतना ही नहीं इसी गांव की सड़क और मार्ग की स्थिति भी बेहद दयनीय है। इससे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। बिदनपुर क...