कन्नौज, फरवरी 6 -- तालग्राम, संवाददाता। बिजली बिल बकाया को लेकर चचियापुर गांव की एक माह से आपूर्ति बाधित होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय तालग्राम का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। किसान कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस दौरान एसडीओ अगस्त्य कुमार मौर्य व जेई अशोक कुमार से तीखी नोकझोंक भी हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्या का स्थायी समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। किसान नेताओं का आरोप है कि गांव के मात्र 56 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया था। इसके बावजूद विभागीय कर्मियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। जिससे एक माह से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अपनी समस्या किसान नेताओं के सामने रखी। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.