मथुरा, मार्च 17 -- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मोतीकुंज एवं बलदेव निरीक्षण भवन पर बैठक की। इसमें उन्होंने किसान समस्याओं के साथ एमएसपी व किसान आयोग के गठन की मांग दोहराई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनसिंह पहलवान ने कहा कि केंद्र सरकार को किसान हित में एमएसपी कानून एवं किसान आयोग गठित करना चाहिए। लंबे समय से इसकी मांग है। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संजय पराशर, जगदीश निषाद, जयपाल सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष जर्जर लाइन एवं ट्रांसफार्मरों से गेहूं की फसल में आग की घटनाएं होती हैं। उन्होंने जर्जर लाइनें तत्काल ठीक कराने, गंगाजल पाइपलाइन के लिए खोदे रास्ते सही कराने एवं आपदा में बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। इमसें संतोष बढ़ौतिया, जगदीश प्रसाद तोमर, द्वारिका प्रसाद, गुलशन चौधरी, दीपक चौधरी, मोहित चौधरी, श्याम बाबू तोमर आदि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.