बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता ज्वार खरीद में हुए भ्रष्टाचार, धान खरीद में केंद्रों पर तौल के कांटे बढ़ाने, अतिवृष्टि के प्रभावित किसानों के सर्वे के बाद भुगतान की मांग की है। भाकियू पदाधिकारियो ने कमिश्नरी पहुंचकर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, सरोज कुशवाह, रोहित द्विवेदी, रामपाल आदि कमिश्नरी पहुंचे। आयुक्त से भेंटकर बताया कि हमीरपुर जिले के सुमेरपुर, कुरारा ज्वार खरीद केंद्र में किसानों से खरीद न कर आढ़तियों से की गई है। करोड़ों रुपये का घालमेल हुआ है। जांच की मांग की है। जनपद में धान खरीद केंद्र पर धीमी गति से तौल हो रही है। किसान तीन दिन लाइन में खड़ा रहने को मजबूर हैं। धान खरीद में केंद्रों पर तौल के कांटे बढ़ाने, बोरों की उपलब्धता बात कही है। अतिवृष्टि का सर्वे होने के ...