मैनपुरी, अगस्त 27 -- बागपत के भाकियू नेताओं से नवीगंज के तरावादेव टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने अभद्रता की तो भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 25 मिनट तक टोल पर बिना टोल दिए ही वाहन निकलते रहे। जमकर नारेबाजी हुई। धरना दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से बात की और उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। नवीगंज और बेवर पुलिस ने इसके लिए कड़ी मशक्कत की, तब जाकर मामला शांत हुआ। बुधवार को बुलंदशहर भाकियू उपाध्यक्ष राहुल कुमार सुबह पांच बजे बागपत से कानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह नवीगंज टोल पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने टोल मांगा। उन्होंने भाकियू पदाधिकारी बताकर बिना टोल दिए ही निकलने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। टोल कर्मियों का आरोप है कि भाकियू पदाधिकारी ...