हापुड़, फरवरी 22 -- अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध को लेकर पीएम की जनसभा में ज्ञापन देने की घोषणा करने वाले भाकियू नेता को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया। भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण को पुलिस ने शनिवार की देर रात को उनके पैतृक गांव शुक्लामपुरा में घर के अंदर नजरबंद कर लिया। देर रात से लेकर रविवार की दोपहर तक पुलिस घर के बाहर डेरा डाले रही, जिससे हरीश हूण भरसक प्रयास करने के बाद भी मेरठ में आयोजित हो रही पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचने से वंचित रह गए। हरीश हूण ने खुद को घर मेंं नजरबंद किए जाने की घटना को सरकार की तानाशाही से जुड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि मोदी सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील करना चाह रही है, जिससे देश के करोड़ों किसान परिवार तबाही के कगार पर पहुंच जाएंगे। इसलिए उक्त डील के विरोध में रविवार की सुबह उन...