बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी नीटू नैन उर्फ बोक्का व अन्य समर्थकों को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया था। चौधरी नीटू नैन ने बताया कि उनसे रंगदारी मांगी गई और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में वे ज्ञापन देने जा रहे थे। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। इसके विरोध में आगामी 25 फरवरी को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। वहीं कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन...