मथुरा, नवम्बर 18 -- बलदेव। भारतीय किसान यूनियन चढूंनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के पुत्र राहुल तोमर 32 वर्ष का शनिवार देर रात हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। राहुल सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर थे। वह हाल ही में तीन महीने बाद फिलीपींस से लौटे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव में किया गया। उनके दो वर्षीय अबोध पुत्र ने चाचा की गोद में मुखाग्नि दी। इस दौरान जनसमूह की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार में अराजनैतिक गुट के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, भानु गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश कुमार ठैनुआं, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान, चढूंनी के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर, अखिल भारतीय आदर्श जाट समाज के डॉ. जेएस जाट, पार्षद सूरज तोमर, पार्षद दल नेता राजवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.