रामपुर, अप्रैल 2 -- ब्रेन हेमरेज की वजह से भाकियू नेता के पिता का निधन हो जाने पर शोक की लहर दौड़ गई है। भाकियू भानु गुट के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौ. आसिम रजा के पिता हाजी असगर अली 70 वर्षीय का स्वास्थ्य खराब हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज हेतु मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान बीते सोमवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। भाकियू नेता ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उनके पिता का देहांत ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है। उधर, उनके आवास पर भाकियू नेता हनीफ वारसी, सलीम वारसी, इरफान हसन आदि लोगों ने पहुंच कर शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.