आगरा, जनवरी 13 -- ढोलना थाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कुलदीप पांडेय की 28.58 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। दरअसल ढोलना थाना पर विभिन्न धाराओं में दर्ज मामलों को सम्मिलित करते हुए पुलिस की ओर से एक प्रार्थना पत्र एसीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इस प्रार्थना पत्र पर एसीजेएम ने संपत्ति कुर्क करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। पुलिस की ओर से जारी किए गए पत्र में भाकियू अध्यक्ष, उसके भाईयों व रिश्तेदारों के नाम क्रय की गई संपत्ति को स्पष्ट भी किया गया है, जो कि आगामी दिनों में पुलिस कुर्क करने वाली है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि थाना में तथा कथित भाकियू स्वराज के अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, उसके भाई संदीप, सुजीत आदि के विरुद्ध दर्ज विभिन्न मामलों की पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान उन...