मुरादाबाद, जनवरी 16 -- भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष को शुक्रवार शाम हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर भड़के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे,जहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के युवा जिला अध्यक्ष चांदपुर गणेश निवासी फहीम पुत्र कय्यूम ने गांव में विकास कार्य को लेकर कुछ दिन पूर्व आरटीआई डाली थी,जिसको लेकर उन्हें धमकी मिल रही थी, इस मामले को लेकर उनके ओर से कोतवाली में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। शुक्रवार शाम जिलाध्यक्ष ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि वह शाम अपने गांव ग्वारऊ से बिलारी की तरफ आ रहे थे, तभी मिल रोड पर सुहेब पुत्र जमील व चार अज्ञात लोग निवासी चांदपुर गणेश ने उन्हें घेर लिया और गाल...