अमरोहा, जनवरी 7 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम विभा श्रीवास्तव को सौपकर आठ जनवरी को संगठन की होने वाली पंचायत में संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण की मांग की है। मंगलवार को संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चीमा के नेतृत्व में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। यंहा उन्होंने ग्रामीण बैंकों में प्रिंटर नही चलने, आजमपुर चकबंदी में अंश निर्धारण में आ रही दिक्कतों को दूर करने, विद्युत विभाग द्वारा किसानों के गलत बिल निकाले जाने, फीना मार्ग पर सरकारी बसें चलवाने, रोड पर झुकी पेड़ों की शाखाओं को कटवाने, शेरपुर चुंगी पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौपा। मांगपत्र पर देशराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेश चौधरी, जीशान आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...