हापुड़, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अवसर पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा गढ़ चौपला से शुरू होकर नक्का कुआं मंदिर, मीरा रेती मार्ग से होती हुई तहसील परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। देशभक्ति के नारों से पूरे मार्ग का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर सवार भी शामिल हुए, जिससे यह दृश्य और भी भव्य हो गया। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। दिनेश खेड़ा ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी और देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.