मेरठ, जनवरी 28 -- दौराला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दौराला ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सुरानी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर सुरानी से दौराला तक तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। यात्रा में ट्रैक्टर, भैंसा बुग्गी और गाड़ियों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा दौराला विकास खंड कार्यालय पहुंची जहां पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा। इस मौके पर महकार चौधरी उज्ज्वल सरूरपुर, डॉ. विकास, राजकुमार करनावल, मिंटू अहलावत, उपेंद्र प्रधान, धीर सिंह, लोकेश, राजीव, दीपक गोपाल, गजेंद्र दबथुआ, वीर सिंह, कविता प्रधान, अंकित दांगी, गौरव इलम सिंह, वंश सिरोही, लव भराला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.