कौशाम्बी, फरवरी 9 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में नेवादा ब्लॉक परिसर में सोमवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं शांतिपूर्ण तरीके से संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखते हुए दूर कराने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...