अमरोहा, फरवरी 6 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की पंचायत गुरुवार को ब्लाक परिसर में हुई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि 21 फरवरी को बिजनौर में होने वाली संगठन की महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। कहा कि हाल ही में अमेरिका और भारत के बीच जो डील हुई है, वह कृषि व डेयरी उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। पंचायत में वक्ताओं ने बेसहारा पशुओं को गोशाला में संरक्षित कराने की मांग भी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा, बॉबी चाहल, गुरुवचन सिंह, सौबीर सिंह, तेजपाल सिंह, देशराज सिंह, भगवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...