बिजनौर, फरवरी 2 -- कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत बरूकी बस स्टैंड पर सम्पन्न हुई। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बरूकी बस स्टैंड के फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड पर नहर की पुलिया का तत्काल प्रभाव से निर्माण चालू करने, दुर्घटनाओं को दावत दे रही पुरानी पुलिस चौकी को हटाने, बंदरों एवं आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने, बरूकी के दोनों साप्ताहिक बाजार पूर्व की भांति सहकारी समिति के प्रांगण एवं पानी की टंकी के प्रांगण में भरवाने, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा द्वारा बैंक ग्राहकों के खाता पासबुक में एंट्री कराई जाए। मौके पर एनएचएआई के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने 7 फरवरी को नहर के पुल पर काम शुरू करने का आश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.