गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई ने गोरखपुर मण्डल की जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राज्य समन्वय समिति (कोर्डिनेशन कमेटी) ने लिया। जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी अपने पदों से हटाए गए हैं। आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यों के लिए गोरखपुर मण्डल की वर्किंग कमेटी अगले आदेश तक जिला स्तर पर संचालन करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा जारी नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि भंग की सूचना सभी संबंधित राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है। भाकियू की यह रणनीति संगठन में पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा सुनिश्चित करने के लिए मानी जा रही है। फिलहाल गोरखपुर मण्डल की वर्किंग कमेटी अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा कामक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.