रामपुर, जनवरी 2 -- बिजली व्यवस्था, रामपुर-बाजपुर मार्ग और राशन में धांधली को लेकर भाकियू टिकैत ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता का बिजली मीटर खराब हो जाता है और वह शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजलीघर जाता है, तो उसे इधर-उधर दौड़ाया जाता है। कभी लाइनमैन तो कभी जेई के हस्ताक्षर कराने के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। किसानों का कहना था मीटर रीडिंग को लेकर भी गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। क्षेत्र में कई मीटर रीडर समय से रीडिंग नहीं लेते हैं। दो से तीन माह बाद एक साथ रीडिंग लेकर बिल तैयार किया जाता है, जिससे 100 यूनिट से अधिक की खप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.