बदायूं, नवम्बर 11 -- वजीरगंज, संवाददाता। भाकियू चढूनी ने मासिक पंचायत ब्लॉक परिसर में की। जिसमें किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने कहा कि बहटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार वितरण में धांधली की जा रही है। बीडीओ के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीओ को दिया। तहसील उपाध्यक्ष ने कहा कि वितरण कई माह में एक बार किया जाता है। इस संबंध में सीडीपीओ से शिकायत की जा चुकी है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना लगाया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पाठक ने कहा कि छुट्टा गोवंश से किसान परेशान हैं। छुट्टा गोवंश फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि किसानों को डीएपी की सख्त जरूरत है। समितियों एवं प्राइवेट दुकानों पर पर्याप्त डीएपी उपलब्ध करायी जाये। जिससे किसानों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.