बदायूं, अप्रैल 24 -- भाकियू (चढूनी) की मालवीय आवास पर पंचायत की गई। सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का धंधा चल रहा है। भाकियू चढूनी इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मरीज का जो शोषण किया जा रहा है उसको रोकने के लिए अभियान चलाया है। मेडिकल स्टोरों से कमीशनखोरी का धंधा बंद किया जाये। झोलाछापों पर शिकंजा कसा जाये। पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। कृष्ण अवतार शाक्य,मीडिया प्रभारी बीयीशु दास, शारिफ अब्बासी, सत्येंद्र सिंह यादव, कृष्ण अवतार शाक्य आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...