बिजनौर, जनवरी 6 -- भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ तहसील प्रांगण में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन रहा। 5 दिन पूर्व प्रशासन ने पुलिस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र के गांव चेहला में अवैध खनन को लेकर कार्यवाई की गई थी। जिसको लेकर भाकियू चढूनी का मंगलवार को दो घंटे के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रोहित चौधरी अल्ताफ इस्रापाल रिहान सम्सू मलिक सचिन कुमार जितिन आदि ने कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया है। इस मौके पर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...